छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान की ओर से कृतित्व कला दीर्घा में “अंतर–दर्शन” शीर्षक पर भव्य समूह कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।

सीएसजेएमयू के ललित कला संस्थान में आयोजित कला प्रदर्शनी में चित्रों को देखते पद्मश्री से सम्मानित भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ. सुमित्रा गुहा

जीआइएन, कानपुर : छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान की ओर से कृतित्व कला दीर्घा में “अंतर–दर्शन” शीर्षक पर भव्य समूह कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शुभारंभ कुलसचिव राकेश मिश्रा ने किया गया। विशिष्ट अतिथि, पद्मश्री से सम्मानित भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ. सुमित्रा गुहा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कला प्रत्येक मनुष्य के भीतर किसी न किसी रूप में विद्यमान रहती है। एक सच्चा कलाकार वह है जो निरंतर साधना, लगन के साथ आगे बढ़ता रहता है।
प्रदर्शनी में बीएफए चतुर्थ वर्ष के पेंटिंग विभाग के लगभग 12 विद्यार्थियों की 30 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। जिनमें चित्रों के साथ-साथ दो प्रभावशाली इंस्टॉलेशन कला कृतियां भी शामिल रहीं। ये इंस्टॉलेशन आधुनिक समाज की जटिलताओं, मीडिया की बदलती भूमिका, और सोशल मीडिया के मानव-मन पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाती हैं। तनिष्का मौर्य, रवि प्रताप, नेहा, खुशी, अर्पित, अमित, कोमल, यशी, आस्था, नव्या, गौरी और इशिका ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। इन सभी विद्यार्थियों ने रंग, आकृति, प्रकाश, बनावट और भावाभिव्यक्ति के विविध आयामों को अपनी कृतियों में कुशलतापूर्वक प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. बप्पा माझी, तनीषा बंधावन, जीऊत बली यादव, विनय सिंह, प्रिया मिश्रा एवं प्रियांशी शामिल रहे।

  • Related Posts

    IIT Kanpur’s CDAP Organizes Drawing Competition to Promote Disability Awareness on International Day of Persons with Disabilities 2025

    GIN, Kanpur : On the occasion of the International Day of Persons with Disabilities (IDPD) 2025, observed on 3rd December, the Cell for Differently Abled Persons (CDAP), IIT Kanpur, organized…

    CSJMU की बॉक्सिंग खिलाड़ी IPSITA ने खेलो इंडिया में जीता स्वर्ण

    Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University, KanpurKhelo India University Games 2025, RajasthanGIN, Kanpur: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ी इप्सिता विक्रम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में अपने…