DRDO ARDE भर्ती 2026: Physics और Applied Physics उम्मीदवारों के लिए JRF और RA पदों पर निकली वैकेंसी, ₹67,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड

Edutechbharat.com डेस्क: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के अधीन कार्यरत आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ARDE), पुणे ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) और रिसर्च एसोसिएट (RA) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advt No. ARDE/JRF-RA/2026) जारी की है।

यह अवसर फिजिक्स, एप्लाइड फिजिक्स, लेजर एंड फाइबर ऑप्टिक्स, फोटोनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों के लिए रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में अपना करियर शुरू करने का एक बेहतरीन मौका है।

रिक्तियों का विवरण और वेतन मान (Stipend)इस भर्ती अभियान के तहत कुल 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

जूनियर रिसर्च फेलो (JRF): 23 पद स्टाइपेंड: ₹37,000 प्रति माह + HRA एवं अन्य भत्ते (नियमानुसार)

रिसर्च एसोसिएट (RA): 01 पद स्टाइपेंड: ₹67,000 प्रति माह + HRA एवं अन्य भत्ते (नियमानुसार)

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता (Eligibility)|

पद का नाम |

JRF (Physics / Optics / Electronics / Engg) |

आवश्यक योग्यता (Qualifications) | प्रथम श्रेणी में B.E./B.Tech/M.Sc. डिग्री के साथ UGC/CSIR NET या GATE Score अनिवार्य। या संबंधित विषय में M.E./M.Tech। ||

Research Associate (RA)

आवश्यक योग्यता (Qualifications) |

संबंधित इंजीनियरिंग/साइंस स्ट्रीम में Ph.D। या M.E./M.Tech के साथ न्यूनतम 3 वर्ष का R&D अनुभव।

आयु सीमा (Age Limit) JRF के लिए: अधिकतम 28 वर्ष

RA के लिए: अधिकतम 35 वर्ष (अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी)

चयन प्रक्रिया (Selection Process) प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) और/या लिखित परीक्षा के लिए ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)?इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से बायो-डेटा फॉर्म डाउनलोड कर, उसे अपने हाथ से भरकर सभी आवश्यक स्व-सत्यापित (Self-Attested) प्रमाण पत्रों, NET/GATE स्कोरकार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ डाक (Post) द्वारा निम्नलिखित पते पर भेजना होगा:

> आवेदन भेजने का पता:> The Director,> Armament Research & Development Establishment (ARDE),> Armament Post, Pashan, Pune – 411 021 (Maharashtra)>

आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026(नोट: लिफाफे के ऊपर “Application for the post of JRF/RA in Discipline……..” स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है)।

Related Posts

देश की विविधतापूर्ण खेती के लिए बने ‘केंद्रीय कृषि डेटा लेक’: CSJMU में जुटे कृषि व AI वैज्ञानिकों ने दिया प्रिसिजन फार्मिंग का नया रोडमैप

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित ‘AI मंथन 2.0’ में कृषि वैज्ञानिकों ने देशव्यापी ‘केंद्रीय कृषि डेटा लेक’ की आवश्यकता पर बल दिया। जानिए AI से कैसे बदलेगी भारतीय खेती…

AIIMS Delhi Research Report : भारतीय महिलाओं में बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर

भारत में 30 से 50 वर्ष की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जानिए एम्स दिल्ली की रिसर्च, मुख्य कारण, शुरुआती लक्षण और बचाव के…