Edutech Bharat: CLAT 2027 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानें फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखें, परीक्षा का नया पैटर्न और 3 महीने की स्मार्ट तैयारी रणनीति।
नई दिल्ली / एजुकेशन डेस्क:देश की सबसे प्रतिष्ठित विधि प्रवेश परीक्षाओं में शामिल कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट)-2027 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्टूबर, 2026 तक कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम समय की तकनीकी कमियों और सर्वर की समस्याओं से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।
एग्जाम एक्सपर्ट के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया को परीक्षा की तैयारी जितनी ही गंभीरता से लेना चाहिए। फॉर्म भरते समय की गई एक छोटी सी लापरवाही काउंसलिंग और सीट आवंटन के समय बड़ी समस्या बन सकती है।NEET भी JEE की तरह दो चरणों में , सुप्रीम कोर्ट में बोली केंद्र सरकार – कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराने के लिए तैयार
फॉर्म भरते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें Important points to be kept in mind while filling the form
सटीक जानकारी दर्ज करें: अभ्यर्थी अपनी सक्रिय ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट आकार की नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। *
अंतिम रूप से जांचें: नाम, जन्मतिथि, श्रेणी या अन्य विवरणों को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले ध्यानपूर्वक जांच लें।
परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम
परीक्षा तिथि व मोड: क्लैट परीक्षा पेन-पेपर मोड में 6 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
प्रश्नों की संख्या: प्रश्नपत्र में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जहाँ प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
समय अवधि: अभ्यर्थियों को पूरा पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगाIIT-Kanpur-launches-online-course-on-Python-programming-346860988.jpg
नेगेटिव मार्किंग:
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। इसलिए तुक्का लगाने से बचें और केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनके उत्तर को लेकर आप आश्वस्त हों।विषयवार वेटेज और परीक्षा का स्वरूपक्लैट पूरी तरह पैसेज-आधारित परीक्षा है, जहाँ रटने के बजाय तर्कशक्ति और समझ का आकलन किया जाता है:
करंट अफेयर्स व लीगल रीजनिंग: परीक्षा में सबसे अधिक वेटेज (लगभग 25-25%) इन्हीं विषयों का होता है।
अंग्रेजी व लॉजिकल रीजनिंग: इन सेक्शन में पैसेज समझने की क्षमता परखी जाती है (लगभग 20-20% वेटेज)।
क्वांटिटेटिव टेक्निक्स: इसमें 10वीं स्तर के गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं (लगभग 10% वेटेज)।
3 महीने की स्मार्ट तैयारी रणनीति
परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अगले तीन महीनों को तीन चरणों में विभाजित करके रणनीति बनाएं:
पहला महीना (कांसेप्ट मजबूती): बेसिक कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करने और विषयवार अभ्यास पर ध्यान दें।IISc के वैज्ञानिकों ने DDX3X सिंड्रोम का सुलझाया रहस्य, अल्जाइमर जैसी बीमारियों के इलाज की दिशा में मिली नई उम्मीद
दूसरा महीना (मॉक टेस्ट व स्पीड): पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट के माध्यम से हल करने की गति और समय प्रबंधन में सुधार करें।
तीसरा महीना (रिविजन व करंट अफेयर्स): अंतिम चरण में केवल त्वरित रिविजन और करंट अफेयर्स पर ध्यान केंद्रित करें।
(छात्र अपनी तैयारी का आकलन करने के लिए Law Entrance Coaching centers के निःशुल्क ऑल इंडिया ओपन मॉक में भी भाग ले सकते हैं।)
