CSJMU की बॉक्सिंग खिलाड़ी IPSITA ने खेलो इंडिया में जीता स्वर्ण

Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University, Kanpur
Khelo India University Games 2025, Rajasthan
GIN, Kanpur: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ी इप्सिता विक्रम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है, बल्कि उनके कोच के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का भी प्रमाण है।

इप्सिता विक्रम को इस स्वर्णिम सफलता के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी.
साथ ही कोच नरेंद्र प्रताप सिंह को भी हृदय से बधाई, जिनके मार्गदर्शन ने इस विजय को संभव बनाया।
इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष डॉ श्रवण कुमार यादव एवं क्रीड़ा सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ी को और अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.
विभाग के सभी शिक्षक एवं प्रशिक्षक अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी को बधाइयां दी

Related Posts

सूर्य का ऊपरी वायुमंडल उसकी सतह से तेज़ घूमता है, भारतीय वैज्ञानिकों के अध्ययन में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों के एक नए शोध में सूर्य के व्यवहार को लेकर एक महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। अध्ययन में पाया गया है कि सूर्य का ऊपरी वायुमंडल (क्रोमोस्फीयर)…

आईटीआई पास युवाओं के लिए नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिसशिप के शानदार अवसर

NLC इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026: योग्यता, स्टाइपेंड और आवेदन प्रक्रिया Kanpur: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की…