सीएसजेएम विश्वविद्यालय की सोवेता कुंडू ने खेलो इंडिया भारोत्तोलन में जीता कांस्य

जीआइएन ,कानपुर : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की खेल कोटा की छात्रा सोवेता कुंडू बीपीएड थर्ड सेमेस्टर ने पाँचवें खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भारोत्तोलन (77 किलोग्राम भार वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।

विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉक्टर श्रवण कुमार यादव ने कहा कि यह उपलब्धि कुलपति प्रोफ़ेसर विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, सीएसजेएम विश्वविद्यालय के सतत सहयोग, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन का परिणाम है। क्रीड़ा सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रशिक्षकों तथा संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार ने सोविता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।सीएसजेएम विश्वविद्यालय को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गर्व है।

Related Posts

सूर्य का ऊपरी वायुमंडल उसकी सतह से तेज़ घूमता है, भारतीय वैज्ञानिकों के अध्ययन में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों के एक नए शोध में सूर्य के व्यवहार को लेकर एक महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। अध्ययन में पाया गया है कि सूर्य का ऊपरी वायुमंडल (क्रोमोस्फीयर)…

आईटीआई पास युवाओं के लिए नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिसशिप के शानदार अवसर

NLC इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026: योग्यता, स्टाइपेंड और आवेदन प्रक्रिया Kanpur: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की…