गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी CSJMU की छात्राएं, पहली बार विदेश भी जाएंगी

GIN, Kanpur: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की दो छात्राओं, जयंति गुप्ता (बीबीए एलएलबी द्वितीय वर्ष) और उर्मिला (बीबीए एलएलबी तृतीय वर्ष) का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। दोनों छात्राएं एनसीसी कैडेट हैं। जयंति गुप्ता का चयन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेश जाने के लिए भी किया गया है।

विश्वविद्यालय की एनसीसी आर्मी विंग की इंचार्ज मयूरी सिंह ने बताया कि नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाइईपी) के तहत देश के एनसीसी कैडेट भारत के मित्र देशों की यात्रा करते हैं। यह एक वार्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम है। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना, मित्रता बनाना और विभिन्न देशों के युवाओं के बीच विचारों को साझा करना है, जिससे वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा मिले।

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस शिविर में कैडेट के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाता है। जयंती ने कानपुर के चकेरी एयर फोर्स स्टेशन में पैरासेलिंग भी की है और कैंट एरिया के स्कूल में स्कूबा डाइविंग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया है. उसे विदेश जाने के लिए यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भी चयनित किया गया है सीएसजेएमयू की पहली छात्रा है जिसे विदेश जाने का मौका एनसीसी की ओर से मिलेगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दोनों छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Related Posts

IIT Kanpur’s CDAP Organizes Drawing Competition to Promote Disability Awareness on International Day of Persons with Disabilities 2025

GIN, Kanpur : On the occasion of the International Day of Persons with Disabilities (IDPD) 2025, observed on 3rd December, the Cell for Differently Abled Persons (CDAP), IIT Kanpur, organized…

CSJMU की बॉक्सिंग खिलाड़ी IPSITA ने खेलो इंडिया में जीता स्वर्ण

Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University, KanpurKhelo India University Games 2025, RajasthanGIN, Kanpur: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ी इप्सिता विक्रम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में अपने…