फेफड़ों को लोहे सा मजबूत बनाएगा आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप का आयरन लंग

GIN, Kanpur: बढ़ते वायु प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के बीच कमजोर हो रहे फेफड़ाें को अब वर्कआउट की मदद से मजबूत किया जाएगा। सांस की क्षमता बढ़ाने और फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आईआईटी कानपुर के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप मेदांत्रिक ने अनूठी डिवाइस ‘आयरनलंग’ तैयार की है। इस डिवाइस की मदद से फेफड़ों की रोजाना एक्सरसाइज कर इसे मजबूत किया जा सकता है। न केवल फेफड़ों को मजबूत करती है बल्कि रोजना हेल्थ अपडेट भी देती है।आयरनलंग का मुख्य उद्देश्य श्वसन क्षमता को बढ़ाना और प्रदूषण से प्रभावित फेफड़ों को मजबूती देना है। वर्तमान समय में बड़े शहरों में रहने वाले लोगों को लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ती है, जिसके कारण फेफड़ों की क्षमता कम होती जाती है। ऐसे में यह डिवाइस उन्हें वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण देकर उनकी श्वसन क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकती है। डिवाइस को इस तरह तैयार किया गया है कि यह अलग-अलग उम्र और शारीरिक बनावट वाले लोगों के लिए अलग-अलग मोड में वर्कआउट प्रदान कर सके।मेदांत्रिक के सीईओ प्रियरंजन ने बताया कि चेयर, मॉनिटर और ब्रीथिंग एक्सरसाइज टूल के साथ यह डिवाइस तैयार की गई है। जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपये है। यह एक्सरसाइज विशेष रूप से जिम संचालकों के लिए लाभकारी है। हालांकि लोग इसको घरों में ही सेटअप कर सकते हैं।हर व्यक्ति को डिवाइस में स्मार्ट कार्ड लगाना पड़ता है, जिसमें उसे अपनी उम्र, वजन, लंबाई और क्षेत्र की जानकारी देनी होगी। जिसके आधार पर आदर्श फेफड़े की रिपोर्ट तैयार होगी।फिर उस डिवाइस की मदद से फेफड़ाें की वास्तविक स्थिति पता चलेगी। इसके बाद ही रोजना फेफड़ों का वर्कआउट कर आ रहे सुधार को देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि 15 मिनट से 20 मिनट की रोजाना एक्सरसाइज फेफड़ों को मजबूती देगी। डिवाइस की तकनीक फेफड़ों की मांसपेशियों को सक्रिय कर उन्हें अधिक लचीला और मजबूत बनाती है, जिससे ऑक्सीजन के आदान-प्रदान की क्षमता बढ़ती है।हर व्यक्ति के लिए अलग टूलपूरी डिवाइस में चेयर, 20 इंच का डिस्प्ले करता मॉनीटर, ब्रीथिंग एक्सरसाइज टूल आता है। ब्रीथिंग एक्सरसाइज टूल हर व्यक्ति के लिए अलग अलग है। इसमें मुंह में लगाकर एक्सरसाइज करनी होती है। यह टूल 100 रुपये की कीमत पर उपलब्ध रहता है। प्रियरंजन ने कहा कि जिम में जैसे दोड़ने के लिए ट्रेडमिल मशीन होती है, ठीक उसी तरह से यह डिवाइस काम करती है।

Related Posts

IIT KANPUR का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 8 वैज्ञानिकों को देश की शीर्ष विज्ञान अकादमियों (INSA और NASI) में मिली फेलोशिप

​कानपुर (EdutechBharat.com): उच्च शिक्षण और शोध के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने एक नया शैक्षणिक कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान…

सीएसजेएमयू ‘एआई मंथन 2.0’: विश्वविद्यालयों में केवल लैब नहीं, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की जरूरत—आईबीएम

कानपुर (edutechbharat.com): छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित दो दिवसीय ‘एआई मंथन 2.0’ के समापन सत्र में देश के अग्रणी शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों ने उच्च शिक्षा, कृषि,…