कानपुर पहुंची प्रदेश की राज्यपाल, कुलपति के बेटे को दिया आशीर्वाद

GIN, kanpur: कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा गुरुवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के आवास पर पहंचे। वहां उन्होंने कुलपति के पुत्र विनायक पाठक को भावी दांपत्य जीवन के लिए अपना आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने कहा कि विवाह बंधन एक उत्सव और प्रसन्नता का क्षण होता है। लेकिन वह नए दांपत्य जीवन की जिम्मेदारियों का बोध कराने वाला भी होता है। विनायक का विवाह 30 नवंबर को होगा। इस मौके पर रामअनुज पाठक, कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक और परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

कॉमिक बुक से पढ़ाई, क्वांटम फिजिक्स का डर दूर करेगा आईआईटी कानपुर का नया प्रयोग

कानपुर :  क्वांटम मैकेनिक्स जैसे अत्यंत जटिल विषय को सहज, सरल और मनोरंजक बनाने के लिए आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मनोज कुमार हरबोला ने एक अनूठी कामिक बुक तैयार की है…

सूर्य का ऊपरी वायुमंडल उसकी सतह से तेज़ घूमता है, भारतीय वैज्ञानिकों के अध्ययन में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों के एक नए शोध में सूर्य के व्यवहार को लेकर एक महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। अध्ययन में पाया गया है कि सूर्य का ऊपरी वायुमंडल (क्रोमोस्फीयर)…