1003597737

Edutechbharat.com Desk : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 117 पद और पर्सनल असिस्टेंट के 33 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 है।

दिल्ली उच्च न्यायालय

ध्यान दें:

  • 150 पद
  • आवेदन शुल्क: 1500 रुपये। एससी, एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 1300 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 05 अक्टूबर 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://www.delhihighcourt.nic.in
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-43010101, +91-7353014447

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, कुल पद: 117

(वर्गों के अनुसार रिक्त पदों के ब्योरा)

  • सामान्य वर्ग — पद: 43
  • एसटी वर्ग — पद: 12
  • एससी वर्ग — पद: 16
  • ओबीसी वर्ग — पद: 32
  • ईडब्ल्यूएस — पद: 14

योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हो।

  • शॉर्टहैंड (अंग्रेजी) में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर टाइपराइटिंग (अंग्रेजी) में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड हो।
  • कंप्यूटर का कामकाजी ज्ञान हो।

वेतनमान: पे मैट्रिक्स का लेवल- 8 के अनुसार देय होगा।

पर्सनल असिस्टेंट, कुल पद: 33

(वर्गों के अनुसार रिक्त पदों के ब्योरा)

  • एसटी वर्ग — पद: 05
  • एससी वर्ग — पद: 05
  • ओबीसी — पद: 16
  • ईडब्ल्यूएस — पद: 07

योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हो।

  • शॉर्टहैंड (अंग्रेजी) में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर टाइपराइटिंग (अंग्रेजी) में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड हो।
  • कंप्यूटर का कामकाजी ज्ञान हो।

वेतनमान: पे मैट्रिक्स का लेवल- 7 के अनुसार देय होगा।

आयु सीमा

  • अधिकतम 32 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 05 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
  • अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एसटी/एससी वर्ग को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले टाइपिंग टेस्ट होगा। इसे पास करने वाले उम्मीदवारों का शॉर्टहैंड टेस्ट लिया जाएगा।
  • इसके बाद लिखित परीक्षा होगी और अंत में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
  • इन चरणों के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 1500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 1300 रुपये देय है।
  • शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.delhihighcourt.nic.in) पर जाएं। होमपेज पर ‘Public Notices’ विकल्प के अंदर ‘Recruitment’ फिर ‘Job Openings’ पर क्लिक करें।
  • अब नये पेज ‘Apply for Senior Personal Assistant and Personal Assistant (Open) Examinations – 2026.’ नाम से भर्ती से संबंधित विज्ञापन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें।
  • नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अभ्यर्थी विज्ञापन का पीडीएफ डाउनलोड कर अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
  • अब नोटिफिकेशन में दिए गए अप्लाई लिंक ‘https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/33131/102306/Index.html’ पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन से संबंधित मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि दर्ज करें।
  • अंत में कैप्चा भर कर नीचे नीले रंग के बॉक्स में दिए ‘रजिस्टर’ के विकल्प पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • पिछले पेज पर वापस आएं। लॉगिन करने के लिए यहां सामने ही बाईं ओर ‘लॉगइन इफ ऑलरेडी रजिस्टर्ड’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन का आइकन खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन के दौरान प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें और कैप्चा भर कर नीचे दिए ‘लॉगइन’ के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • नये पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। आवेदन-पत्र को एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें और इसमें मांगी गई जानकारी एक-एक कर दर्ज कर दें।
  • अब आवेदन-पत्र में मांगे गए दस्तावेजों की पीडीएफ फाइल अपलोड कर दें। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की फाइल का आकार 5 केबी से 20 केबी के बीच होना चाहिए।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन-पत्र को कैप्चा भरने के बाद सबमिट कर दें। इसके साथ ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। आवेदन-पत्र को सबमिट करने से पहले उसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।